Friday, 18 November 2011

रहमतों का इंतज़ार

तेरी रहमतो से आज भी दिल बेज़ार है

एक उम्र हो चली अब भी तेरे करम का इंतज़ार है


मायूसियाँ गुनाह हैं तेरे वसीले में


तेरे सजदे से मुझे आज कब इनकार है


फनाह होने चली आज रूह जिस्म से मेरे


तुझे आज फिर भी मुझसे कुछ और दरकार है


ए खुदा मेरे सिर को जो सजदे तेरे पडा


तेरी मुहबतों भरी दुआओं  का इंतज़ार है

                                              ॐ साईं राम                                                     

Wednesday, 16 November 2011

shree krishna bhaavna sangrah


कृष्ण भावनामृत को सर्वपराधानता के  विषय में बहुत कुछ सुना जाता है आखिर यह है क्या ? इसका तात्पर्य है कृष्ण से अटूट प्रेम और श्रद्धा बस उसी की चाह और कुछ नहीं. इस्सी लिए कृष्ण क भक्त निर्धन और दरिद्र पाए जाते हैं! कृष्ण के उपासक क्यों अन्य देवो के उपासको की भांति धनी नहीं होते ? क्यों वे भौतिक सुखो से वंचित होते हैं? ऐसे अनेको अनेक प्रश्न हमारे समक्ष आते हैं महान भक्त और विद्वानों के द्वारा इसका यह समाधान दिया गया है के , कृष्ण जो की स्वयं लक्ष्मी पति  हैं जो की स्वयं सभी मायाओं के स्वामी हैं उनके ही भक्त ऐसे हाल में क्यों ? इसका कारण मात्र है उनका अपने भक्त के प्रति स्नेह, कृष्ण अपने भक्तो को निर्धन बनाकर उनको सांसारिक माया और मोह के बन्धनों से मुक्त कर देते हैं  जिससे की भक्त निश्छल मन और शुद्ध भाव से स्वयं को अपनी दसो इन्द्रियों के बंधन से मुक्त होकर श्री कृष्ण में स्वयं को समा दे. जैसे के मीरा बाई, इनके शुद्ध भाव ने और निर्मल प्रेम ने कृष्ण और इनके मध्य उपस्थित समस्त भेद मिटा दिए यही वह भाव है जिसको कृष्ण अपने उपासको के ह्रदय में प्रजवलित करना चाहते हैं! भक्त के समक्ष इस कलिकाल के समस्त मायावी स्वरुप प्रकट हो जाएँ ,उसका इन सब से मोहभंग हो और अपने ईश से उसकी कामना करे जो स्वयं परमेश्वर श्री कृष्ण देना चाहते हैं, और इस अथक संतोष और तपस्या का प्रतिफल है ब्रह्मा , जिसका अनुभव मनुष्य को सीधे ही बैकुंठ धाम में श्री चरणों में ले जाता है!

पुष्प मिश्रित भीनी सुगंध के अनूठे अनुभव से

साईं सदा ह्रदय में मिलते,


जब घने अन्धयारी रैना पग पग संदेह देती है


तब साईं माँ की स्नेहिल छाया


अंतर्मन भिगो  देती है


हमरे मन की सारी पीड़ा वोह पल पल


नयनो से हर लेती है


ॐ साईं राम

 
जब मैंने इस दुनिया में पहली साँस ली

उस वक्त मै कितनी बेबस और लाचार थी


नहीं ला सकी अपनी जुबां पर एक मासूम भूख को


मगर  मेरे  परमेश्वर आपने मेरी उस


अनकही आवाज़ कु सुना न सिर्फ सुना


बल्कि इंसानी जिस्म वोह एहसास डाले के


आज मै न सिर्फ इस दुनिया में जी रही हूँ


मुझे यह लब्ज़ जिंदगी में हरदम हौसला अफजाई करते हैं


आपका एहसास देते हैं


आप हो यहाँ हो , मेरे साथ हो, और आज भी मेरे


हर अनकहे जज्बे को सुन रहे हो


आमीन


ॐ साईं राम





Thursday, 10 November 2011

एक शान नज़र सी रोशन कोई नज़र नहीं देखि

मैंने यह सच है के आज तक उल्फ़ते नहीं देखि


तेरे हुस्रना सो ओह माँ मरियम जहाँ में कोन है हसीं


मैंने तेरी आँखों में जहाँ भर की शाफ्फकते हैं देखि


बड़ी मुहब्बतें हैं इन आँखों में के मै तेरी हो गयी


इन प्यार भरे नज़रो के सहर में खो गई


हज़ार जन्नतों से हसीं एहसास हैं यह आँखे


जिनके लिए पढने को मुझे कोई आयत नहीं मिलती


माँ मरियम तेरे से हसीं मुझे कोई और माँ नहीं मिलती


...........................ऋतू



sajdaa.......

नूर-ऐ -खुदा सा रोशन है मेरा रब है तू

तेरे सजदे में यह फकीरान ,मेरा दातार तू


जीते हैं तेरे नाम पर मरते हैं तुम्ही पर


यहाँ शर्त नहीं इश्क है मालिक तेरा मुझपर


हर ज़र्रे में तेरी खुदाई रहमत है साईं तू


जीते हैं बेख़ौफ़ मेरा रहनुमा है तू


जन्नते हैं कुर्बान तेरी शान पे मौला


सजदे में एक सर मेरा भी क़ुबूल कर लो साईं


ॐ साईं राम

क्यूँ कर न जिए जब खुल के जब याकें खुदा पर है

वोह मेरा नसीब मेरा रहबर इस सारे जहाँ में हैं


फकत एक नाम काफी है मेरे मालिक का


वाही मरहम है मेरे ज़ख्म का और बीमारी का


कहने के लिए फ़कीर मस्जिद में रहता है


ज़रा झांको मेरे दिल में यहाँ पर भी वो रहता है


मैं मांगती हूँ उससे रहमते वोह देता रहता है


मेरे दामन में बस उसका ही दिया है जो रहता है


रहम मेरे मौला साईं


ॐ साईं राम